P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशKolkata Investment: कोलकाता इंटरैक्टिव सेशन में 14,600 करोड़ का मिला निवेश प्रस्ताव

Kolkata Investment: कोलकाता इंटरैक्टिव सेशन में 14,600 करोड़ का मिला निवेश प्रस्ताव

कोलकाता इंटरैक्टिव सेशन में 14,600 करोड़ का मिला निवेश प्रस्ताव

कोलकाता/ भोपाल| 10 सितम्बर 2025/ कोलकाता इंटरैक्टिव सेशन Kolkata interactive session में कुल ₹14,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 16,900 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन के दौरान उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य में टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करना सिर्फ व्यावसायिक लाभ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राज्य की स्थिरता, सतत विकास और आर्थिक समृद्धि में भागीदारी का अवसर भी होगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री ने 12 से अधिक उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की और राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों को साझा किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

14,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 16,900 से अधिक रोजगार की संभावना

इंटरैक्टिव सेशन में कुल ₹14,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 16,900 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। विभिन्न सेक्टर्स में निवेश करने वाले प्रमुख उद्योगपतियों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी इस प्रकार है:

उद्योगपति का नामकम्पनीसेक्टरनिवेश राशि (₹ करोड़ में)अनुमानित रोजगार
श्री पवन कुमार रूईयारूईया ग्रुपमल्टी सेक्टर4,2005,000
श्री ज्ञानेश चौधरीविक्रम सोलारनवकरणीय ऊर्जा10,1509,000
श्री यशवर्धन अग्रवालइसेन बायोग्रीन/आयुरवृद्धिफूड प्रोसेसिंग150400
श्री विपुल कंसालअजंता शूजफुटवियर1002,500
कुल योग14,60016,900

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सभी निवेशकों को एकल खिड़की प्रणाली, तेज़ मंजूरी प्रक्रिया और अनुकूल वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश का लक्ष्य न केवल औद्योगिक विकास है, बल्कि समावेशी और हरित विकास सुनिश्चित करना भी है।

यह भी पढ़ें – CM मोहन यादव देंगे 7832 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उत्पादित आर्गेनिक कॉटन की मांग अनेक देशों में है। प्रदेश टेक्सटाइल का हब बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 7 पीएम मित्रा पार्क स्वीकृत किये, उसमें से पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमि-पूजन करने प्रधानमंत्री श्री मोदी 17 सितम्बर को धार जिले में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों का आहवान किया कि वे मध्यप्रदेश आये, राज्य सरकार निवेशकों को पीएम मित्रा पार्क में हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध करवायेगी। धार का पीएम मित्रा पार्क भारत के औद्योगिक विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण आयाम जोड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को कोलकाता के.जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में निवेश संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – पुजारी हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, अवैध संबंध का पर्दाफाश – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों के इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास के लिए सबसे भरोसेमंद और अवसरों से भरा राज्य बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, देश के मध्य में स्थित होने के कारण उत्तम कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा और औद्योगिक शांति इसे उद्योगपतियों के लिए आदर्श निवेश स्थल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्क राज्य के टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को वैश्विक मानकों तक पहुंचाने के साथ रोजगार और आर्थिक विकास में नए आयाम खोलेगा।

यह भी पढ़ें – भोपाल मंडल होकर चलेगी दो जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनें, शिर्डी रूट पर चलेंगी – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की शुद्ध और ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन क्षमता इसे टेक्सटाइल निवेश के लिए विशेष बनाती है। पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से राज्य में उत्पादन और प्रोसेसिंग के उच्च मानक स्थापित होंगे, जिससे निवेशकों को लाभ के साथ रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित होंगे। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में निवेश स्थिर, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों का आहवान किया कि आइये हम संकल्प लें कि स्वदेशी अपनायेंगे, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे और प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और विकसित भारत के संकल्प को पूरी शक्ति के साथ साकार करेंगे।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट