P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतPM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के...

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा

PM Modi 75th Birthday

PM Modi 75th Birthday: नई दिल्ली/ खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को समर्पित एक अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर (गांधी जयंती) तक चलाया जाएगा। अभियान “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान”, (Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan) जिसका उद्देश्य है – महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना और परिवारों को संपूर्ण रूप से सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें –Asia Cup 2025 Hockey: प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई – Khabar Digital

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 17 सितम्बर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर, उनकी बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – MP Weather Update: थमा बारिश का दौर, भोपाल सहित 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा – Khabar Digital

इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जो सरकार की समावेशी स्वास्थ्य सेवा के सपने को साकार करेंगी। इसके अतिरिक्त, सभी आंगनवाड़ियों में ‘पोषण माह’ मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। इन प्रयासों से स्वस्थ परिवार और सशक्त समुदाय निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मैं सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े साझेदारों से आग्रह करता हूँ कि वे आगे आएँ और इस जनभागीदारी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें। ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने सामूहिक प्रयासों को और सशक्त बनाएँ।

यह भी पढ़ें –जानें आपकी राशि का भाग्य – Khabar Digital

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी, शिक्षक दिवस और ओणम पर दी शुभकामनाएं – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट