P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिले में अपराधों पर रोकथाम की मांग को लेकर कांग्रेस एवं रेलवे...

जिले में अपराधों पर रोकथाम की मांग को लेकर कांग्रेस एवं रेलवे मज़दूर संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

कटनी -✍️(सौरभ श्रीवास्तव) जिले में लगातार हो रही चाकूबाजी की वारदात, अवैध शराब, गांजा एवं सट्टा कारोबार को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।एडवोकेट शुक्ला ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखाता और अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक कदम नहीं उठाता है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उनका कहना है कि नागरिकों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे अपने संवैधानिक अधिकारों का निडर होकर प्रयोग कर सकें।इसी दौरान, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ (WCRMS) ने भी रेलवे कॉलोनियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इन घटनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी। उपस्थित लोगइस मौके पर एडवोकेट अमित शुक्ला, रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, संतोष यादव, अशोक पाठक, महेंद्र कुमार, नवनेश जौहर, रमेश, बी.के. राय, अंकित ठाकुर, धीरेन्द्र दहिया, प्रमोद कुमार, अजाज खान, राजीव रंजन, डी.एस. चौहान, अवनीश दुबे, अंकित भगत, सुनील बघेल, आनन्द पटेल, राजेश जाटव, आफताब अहमद चोखे भाईजान, अजय गौंटिया, राजा जगवानी, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, दीपक केशरवानी, श्याम यादव, राम कुमार खटीक, अजय कोल, रमाकांत दुबे, अभय खरे, विनीत तिवारी, राघव प्रसाद, विजय मंगल चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट