खबर डिजिटल. अंकित झारिया.उमरियापान:- ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय के ठीक बाहर चालक के हाथों एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया और यात्री प्रतीक्षालय में जा टकराया। घटना में एक छात्र सहित पांच लोगों को चोटें आई। प्रतीक्षालय में फंसे पांच घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस को घटना की जानकारी दी। एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि एक हाइवा ढीमरखेड़ा की तरफ से उमरियापान की ओर आ रहा था। पोंडी ख़िरवा में चालक के हाथों हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसा। घटना में बारिश से बचने यात्री प्रतीक्षालय में बैठे पांच लोगों को चोटें आई है। घायल में सुभाष पिता श्यामलाल चौधरी (37)निवासी पोंडी कला बी, अरुण प्रताप पिता जगदेव सिंह (20) निवासी जिर्री और मंगेली निवासी नरेश सिंह पिता चैन सिंह (45), रागिनी पिता नरेश सिंह (13)एवं अंकित पिता रमेश सिंह कुर्मी (18) शामिल हैं। पांचों को उमरियापान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहा से सुभाष चौधरी को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने हाईवा (क्रमांक MP 20 ZM 4003) के चालक रविंद्र पिता हलक सिंह 20, निवासी कुटल्ले, थाना चंदिया, जिला उमरिया को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच में जुटी है।
ढीमरखेड़ा महाविद्यालय के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में घुसा हाइवा, पांच घायल, एक की हालत गंभीर
ढीमरखेड़ा महाविद्यालय के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में घुसा हाइवा, पांच घायल, एक गंभीर
सम्बंधित ख़बरें


