Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore Truck Accident:कोई माफी नहीं…बोले सीएम मोहन यादव, मृतकों के परिजनों को...

Indore Truck Accident:कोई माफी नहीं…बोले सीएम मोहन यादव, मृतकों के परिजनों को दी 4-4 लाख की मदद

Indore Truck Accident: CM Mohan Yadav announces ₹4 lakh aid for victims’ families, strict action against officers

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए खौफनाक ट्रक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 16 सितंबर को कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक तरफ मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस उपायुक्त यातयात सहित एसीपी-कॉन्सटेबलों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा आपदा में बेहतर काम करने के लिए उन्होंने कॉन्सटेबल सहित एक शख्स को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम डॉ. यादव ने अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए लोगों के हालचाल जाने। अब इस घटना की जांच रिपोर्ट एसीएस होम प्रस्तुत करेंगे।

प्रशासनिक बदलाव: तपस्या परिहार बनीं कटनी नगर निगम कमिश्नर, शिशिर गेमावत को भोपाल में नई जिम्मेदारी – Khabar Digital

गौरतलब है कि इंदौर हादसे के दूसरे दिन सीएम डॉ. यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और उस पीड़ा से वे रात भर परेशान रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस भीषण घटना के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त यातयात अरविन्द तिवारी को हटा दिया गया है। तिवारी को भोपाल कार्यालय अटैच किया जाएगा।

Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी – Khabar Digital

चार कॉन्सटेबल निलंबित
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ट्रक हादसे के चलते एसीपी सुरेश सिंह, प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, प्रभारी सूबेदार चन्द्रेश मरावी, निरीक्षक दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर, कॉन्सटेबल पंकज यादव और ऑटो रिक्शा चालक अनिल कोठारी को अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट