P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ बस हादसा:आक्रोशित पिता ने ट्रैक्टर खड़ा कर किया चक्काजाम

झाबुआ बस हादसा:आक्रोशित पिता ने ट्रैक्टर खड़ा कर किया चक्काजाम

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/आज सुबह बैतूल – अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर खड़ा कर चक्काजाम किया, यह ट्रैक्टर परसो प्रधानमंत्री की सभा में जा रही बस से हुई टक्कर में आदित्य वास्केल की मौत से आक्रोशित उसके पिता ने खड़ा किया है। सूत्रों के अनुसार थाना कालीडेवी के अंतर्गत आने वाले ग्राम माछलिया में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के पैतृक निवास के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृतक बच्चे के पिता ने ट्रैक्टर खड़ा किया। अभी तक मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की क्या मांग है ये स्पष्ट नहीं है। खबर लिखे जाने तक पुलिस चक्काजाम वाली जगह नहीं पहुँची थी। हालांकि बताया जा रहा है बाद में ग्रामीणों की समझाइश के बाद पिता ने ट्रैक्टर हटा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट