P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीपुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा चौकी निवार, थाना माधव नगर का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा चौकी निवार, थाना माधव नगर का औचक निरीक्षण

कटनी /निवार खबर डिजिटल आज दिनांक 19.09.2025 को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने चौकी निवार, थाना माधव नगर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी प्रांगण, अभिलेखों, केस डायरी एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यों के निर्वहन में सतर्कता, सजगता एवं जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।उन्होंने फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं गुंडा-बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करना प्राथमिकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट