P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराणापुर में सुरक्षा हुई सुदृढ़, समाजसेवी यशवी शाह ने 6 360° सीसीटीवी...

राणापुर में सुरक्षा हुई सुदृढ़, समाजसेवी यशवी शाह ने 6 360° सीसीटीवी कैमरे पुलिस को किए भेंट

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ नगर अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। राणापुर पुलिस करेगी निगरानी। राणापुर नगर की सुरक्षा की दृष्टि से राणापुर नगर में केमरे लगाने के लिए समाजसेवी यशवी नितेश शाह ने 360डिग्री वाले 6 सीसीटीवी कैमरे राणापुर पुलिस विभाग को भेंट किए । यहां सीसीटीवी कैमरे नगर के प्रमुख मार्गों पर लगाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी दिनेश रावत ने स्वयं पहुंचकर इन कैमरो को पुराना अस्पताल तिराहा, झाबुआ नाका,बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड गढ़ी चौराहा, सुभाष चौपाटी,आईल मील जोबट नाका पर यह कैमरे लगवाए। पुलिस विभाग राणापुर के पास इन कैमरों का कंट्रोल रहेगा जिससे विभाग नगर में हो रही गतीविधीयो पर नजर रखकर नगर को सुरक्षित करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट