रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा जिले से तीन बड़ी खबरें….करोड़ों का सड़क घोटाला, कलेक्ट्रेट हत्याकांड पर फैसला, जिला पंचायत कार्यालय में हादसा…पढ़ें पूरी खबर –
सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर, लोक निर्माण विभाग सतना के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री मनोज द्विवेदी और दिल्ली की एस.आर. कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया आपराधिक मामला। फर्जी रॉयल्टी एनओसी के आधार पर 2 करोड़ से अधिक का अनियमित भुगतान, कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा रीवा का पत्र जाली पाया गया, 2017-22 के बीच 46.70 किमी सड़क निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी का खुलासा, धारा 120B, 409, 420, 468, 471 भादवि और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज, विवेचना शुरू। शिकायत एडवोकेट बी.के. माला रीवा ने की थी। बड़ी कार्रवाई की उम्मीद, ईओडब्ल्यू जांच जारी।
यह भी पढ़ें-भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital
जिला पंचायत चैंबर में सीलिंग गिरी, बड़ा हादसा टला!
रीवा जिला पंचायत सीईओ के चैंबर में बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार को अचानक फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर पड़ा। हादसे के समय कमरा खाली था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सीईओ की कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर और फाइलें क्षतिग्रस्त। फिलहाल चैंबर को बंद कर मरम्मत शुरू करने की तैयारी में लगा जिलापंचायत प्रशासन।
यह भी पढ़ें-H1B वीजा के नए नियम 2025: कब से और किन पर लागू होगा? … – Khabar Digital
मृतक प्रेम सोंधिया की 3 साल पहले हुई थी हत्या, कोर्ट ने अब सुनाया फैसला
तीन साल पुराने कलेक्ट्रेट हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। लेकिन फैसले से ठीक पहले जमानत पर बाहर आरोपी अमन गुप्ता कोर्ट परिसर से फरार हो गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक डी.एन. मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने पहले कॉलेज चौराहे में मृतक प्रेम सोंधिया की पिटाई की और बाद में बांस घाट में चाकू से हमला किया। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेम की मौत हुई थी। अब न्यायालय ने पुलिस को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते – Khabar Digital


