P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीविजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 17 पेटी अवैध शराब और कार जब्तकटनी।

विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 17 पेटी अवैध शराब और कार जब्तकटनी।


कटनी। नवरात्र पर्व के दौरान कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सिंघवारा गेट रोड पर दबिश देकर एक मारुति सुजुकी कार से 17 पेटी देशी प्लेन शराब (कुल 153 लीटर, कीमत लगभग 76,500 रुपये) जब्त की है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।
👉 पुलिस टीम ने संदिग्ध कार (क्रमांक एमपी 21 सीए 5948) को रोककर जांच की, जिसमें प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव की कुल 17 पेटियां शराब सीलबंद हालत में पाई गईं। आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
👉 आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन सहित शराब जब्त कर ली गई है।
👉 पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, सउनि जय सिंह ठाकुर, आरक्षक अंजनी झा व पप्पू प्रजापति सहित स्वतंत्र साक्षियों की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट