Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनिषाद स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कल, सासंद बी डी शर्मा...

निषाद स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कल, सासंद बी डी शर्मा करेंगे लोकार्पण

कटनी। नगर के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को पठन- पाठन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा वेंकट वार्ड में एक करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निषाद स्कूल भवन का लोकार्पण कल 1 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 3 बजे खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा किया जाएगा।

निषाद स्कूल के नवनिर्मित जी प्लस वन स्ट्रक्चर भवन के सभी कक्षों में छात्रों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सहित पृथक-पृथक टॉयलेट, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटीलेशन व्यवस्था सहित उच्च क्वालिटी के आधुनिक खिड़की दरवाजे सहित छात्रों की सुविधा को दृष्टिगत रखते कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस स्कूल भवन के लोकार्पण पश्चात कक्षाएं प्रारंभ होने से स्कूल में अध्ययनरत छात्र सर्वसुविधायुक्त माहौल के बीच शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य गढ़ सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट