P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालIAS Transfer: मोहन सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के...

IAS Transfer: मोहन सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले – देखें पूरी सूची

IAS Transfer: मोहन सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले – देखें पूरी सूची

मध्य प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। नई नियुक्तियों के साथ अब पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम के कलेक्टरों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

11 जिलों कोमिले नए कलेक्टर

मप्र शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इसके अनुसार कुल 11 जिलों में कलेक्टर बदल दिए हैं। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।

नई लिस्ट में ये बदलाव

नई सूची के अनुसार अब पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। इसी प्रकार नीरज कुमार वशिष्ठ अब पांढुर्णा के नए कलेक्टर होंगे।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार को ओएसडी सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग, नेहा मारव्या कलेक्टर डिंडौरी को संचालक विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग, उषा परमार अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग को कलेक्टर पन्ना पदस्थ किया गया है।

ट्रांसफर करने का कारण

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और आगामी चुनावी रणनीति के तहत किया गया है। कई जिलों में विकास कार्यों की निगरानी मजबूत करने के लिए अनुभवी अधिकारियों को नए जिले सौंपे गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट