P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीवोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता

वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता

खबर डिजिटल कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव -मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार “वोट चोरों गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कटनी जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक कांग्रेस पार्षद दल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर और प्रमुख चौराहों पर शिविर लगाकर जनता को भाजपा और निर्वाचन आयोग की कथित मिलीभगत से जनता के वोट की चोरी के मुद्दे पर जागरूक करेंगे।बैठक में उपस्थित पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। सभी ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी ली।बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला (एडवोकेट), पूर्व महापौर एवं पार्षद राजकुमारी जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय, डॉ. आनंद पटेल, उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वरदास बहरानी, पार्षद मौसूफ अहमद, पार्षद फामीदा आफताब, पार्षद अजरा शाहीन, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, तुलाराम गौंटिया, आफताब अहमद, विनीत जायसवाल, दानिश अहमद, और कपिल रजक सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट