मध्यप्रदेश: आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, करेगी राजभवन का घेराव

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव मोड़ पर आ गई है। आज मध्यप्रदेश कांग्रेस राजधानी भोपाल की सड़को पर उतरेगी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के इस जंगी प्रदर्शन में प्रदेशभर के नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचने वाले है। 

कांग्रेस नेता केके मिश्रा के अनुसार आज 13 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रदेश के तमाम नेता, विधायक और कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर एकत्रित होंगे और पैदल मार्च करते हुए राजभवन का घेराव करेंगे। 

आपको बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी।, लेकिन पार्टी के अंदर फूट होने के चलते कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। अब इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में कांग्रेस प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता का संदेश दे सकती है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment