मध्यप्रदेश : चुनावी मैदान में कूदे दिग्विजय सिंह, आज से तीन दिवसीय दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अब मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों में सक्रिय हो गए है। दिग्गी राजा पूरे जोश के साथ विंध्य क्षेत्र के बाद अब सिंह ग्वालियर संभाग के दौरे पर जाने वाले है। दिग्विजय सिंह आज से तीन दिवसीय दौरे पर है आज दिग्गी राजा सत्ता की देवी पीतांबरा पीठ के दर्शन कर ग्वालियर संभाग में चुनावी शंखनाद करेंगे।

दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव से पहले रणनीति बनाने में जुट चुके है। ग्वालियर संभाग के दौरे से पहले वह वह विंध्य क्षेत्र के दौरे पर थे। इसक बाद वह ग्वालियर संभाग में चुनावी शंखनाद करने जा रह है। ग्वालियर दौरे से पहले वह दतिया, शिवपुरी और गुना में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिग्गी राजा आज रात दतिया पहुंचेंगे जहां वह रात्रि विश्राम के बाद सुबह पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे इसके बाद वह पार्टी नेताओं से चर्चा करेंंगे। 

पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद वह शिवपुरी के लिए रवाना होंगे वहां भी वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह शनिवार को गुना और बमौरी के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वह शनिवार की देर शाम लटेरी के आनंदपुर आश्रम जाएंगे। जहां वह मुरारी बापू की कथा में शामिल होंगे। राम कथा समापन के बाद दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment