Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: पुलिस की अनोखी पहल- हेलमेट पहनने वालो फूलमाला पहनाकर सम्मान

Jhabua News: पुलिस की अनोखी पहल- हेलमेट पहनने वालो फूलमाला पहनाकर सम्मान

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/कोर्ट के सामने ट्रैफिक पुलिस झाबुआ द्वारा विशेष चलानी कार्यवाही की गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे दोपहिया वाहन चालकों का स्वागत फूलमाला एवं गुलाब के फूल देकर किया।

सुरक्षित यातायात के प्रति सजग इन नागरिकों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए उदाहरण बताया गया। वहीं, जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा भविष्य में सदैव हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक साधन है। सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए सदैव ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट वाहन न चलाएँ।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह पहल नागरिकों में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट