मेष (Aries)-व्यापार विस्तार, व्यवसायिक यात्रा, निवेश योजना, के संकेत हैं। अनावश्यक खर्ची से बचते हुए दीर्घकालीन भविष्य पर ध्यान देंगे। प्रेम रिश्ते मे संतुलन, आपसी तालमेल बने बनाने की कोशिश करेंगे। एक साथ कई जिम्मेदारिया निभाने के कारण मानसिक तनाव संभव है। साथी के साथ मजे करने के लिए समय निकालेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। ‘सही समय पर नींद लें।
शुभ रंग :- सफेद, गुलाबी
वृषभ (Taurus)-परिवार एवं व्यवसाय से जुड़े वित्तीय फैसले स्वयं लेंगे। आर्थिक जिम्मेदारिया, निवेश निर्णय आत्मविश्वास के साथ करेंगे। प्यार संदर्भ मे आपका साथी आपसे भावनाएं व्यक्त करेगा। छोटा उपहार, फूल देकर आपको प्रेम जाहिर कर सकते हैं। डेटिंग पर जाने की संभावना है। पीले चंदन का तिलक करें।
शुभ रंगः-पीला, हल्का बाल
मिथुन (Gemini)-आर्थिक सफलता, कड़ी मेहनत का प्रतिफल, शेयर बाजार, करियर स्टार्टअप के अच्छे संकेत हैं। कार्यस्थल पर सराहना होगी। “अपने प्रेमी को लेकर नियंत्रण, अत्यधिक सुरक्षा, की भावना आ सकती है। साथी को खोने का डर परेशान कर सकता है। पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग :- ग्रे, नीला
कर्क (Cancer)-दो वित्तीय विकल्पों में उलझन, निवेश, करियर के बारे में अत्यधिक सोचना, खर्चों को जानबुझकर नजर अंदाज करना, विरोधाभासी जानकारी जैसी समस्याएं आ सकती हैं। आंतरिक मार्गदर्शन उपयोग करें। प्रेम में अप्रत्याशित, भ्रम टूटना, बदलाव, पुरानी आदतें छोड़ना संभव है।हनुमानजी की पूजा करें।
शुभ रंगः- बहुरंगी
सिंह (Leo)-आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है। अप्रत्याशित लाभ, आय के नए स्त्रोत मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन मे नए प्रेम की शुरुवात, खुशहाल रिश्ता, सगाई, नया घर खरीदना, परिवार से रिश्ते को स्वीकृति मिलना आदि संकेत हैं। मंदिर में तांबे की वस्तु या गुड़ दान करें।
शुभ रंगः- लाल, सुनहरा
कन्या (Virgo)-फिजूलखर्च पर नियंत्रण, नियमित बचत की आवश्यक्ता है। उच्चतर लक्ष्यों पर ध्यान दें। करियर, व्यापार मे वित्तीय निर्णय सोच-समझकर करें। प्रेम मे रोमांच, मजबूत शारीरिक जुड़ाव, आकर्षण, व अ जोशीला रिश्ता अनुभव करेंगे । भगवान विष्णुजी की पूजा करें। चना दाल दान करें।
शुभ रंग: पीला, क्रीम
तुला (Libra)-किसी नौकरी, निवेश को छोड़ सकते हैं जो संतुष्टि नहीं दे रहा। फैसला लेने से पहले खर्चों पर ध्यान दें। व्यापार में आर्थिक कठिनाई अस्थायी है। धैर्य रखें। प्यार में शक्तिशाली, आत्मीय बंधन ,रहस्यमयी साथी, प्रबल आकर्षण, के संकेत हैं। सफाई कर्मचारी को चप्पल दान करें।
शुभ रंग! – गहरा हरा, जामुनी
वृश्चिक (Scorpio)-करियर में नई आशा, उद्यमों के अवसर, व्यवसाय मे कठिनाइयां कम होने के संकेत हैं। जो आपके पास है उसके लिए ईश्वर को आभार व्यक्त करें । आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सिंगल लोग ऊर्जावान आकर्षक साथी आकर्षित करेंगे। मौजूदा रिश्ता जोशीला,रोमांचक,बनेगा। विकलांगों को दान करें।
शुभ रंग:- फिरोजी
धनु (Sagittarius)-वित्तीय मामलों में अनिश्चितता, भ्रम, छल, छिपे हुए खर्च, गलत इरादों के लोग सामने आ सकते हैं। करियर में जांच, पड़ताल करेंगे। प्यार में मजबूत जुड़ाव, आपसी आकर्षण, सम्मान, स्वीकृति अनुभव करेंगे। धूम्रपान , शराब से परहेज करें। भगवान शिव की पूजा करें।
शुभरंग:- हल्का नीला
मकर (Capricorn)-‘व्यवसाय – करियर में विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। बजट बनाना, बिलों का नियोजन, निवेश से पहले गहन अध्ययन, स्पष्ट निर्णय के संकेत है। आवेग में निर्णय ना करें। प्रेम में स्थिर, समृद्ध शुरुवात, ठोस प्रगति, भरोसेमंद प्यार, के संकेत है रिश्ते के भविष्य की योजना बनाएंगे।छोटी बच्चियों को चॉकलेट खिलाएं।
शुभ रंगः- हरा, आसमानी
कुंभ (Aquarius)-कही मेहनत से भौतिक समृद्धि प्राप्त होगी। ‘व्यापार मे धन उपलब्धि, नौकरी में पदोन्नति संभव है। परिवार पर धन खर्च होगा। प्रेम संदर्भ में गहरा लगाव, समझदारी, आत्ममंथन, एक दूसरे की अपेक्षाओं को समझना संभव है। चीटियों, मछलियों को खाना खिलाएं।
शुभ रंग :- हल्का पीला, सफेद
मीन (Pisces)-अप्रत्याशित नुकसान, खराब निवेश, व्यापारिक समस्या, नौकरी में अत्यधिक दबाव संभव है। बड़ी खरीदारी से बचें। प्यार के संदर्भ में शांति के लिए अतीत के बोझ को पीछे छोड़ेंगे। रिश्ता धीरे-धीरे प्रगति करेगा। नए सिरे से शुरुवात करेंगे। केसर या हल्दी का तिलक करें। गरीबों मे पीली मिठाई दान करें। धन, सौभाग्य में वृद्धि होगी।
शुभ रंगः -सुनहरा
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु मां
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


