भोपाल/ खबर डिजिटल/ MP MAUSAM UPDATE: मौसम बदल गया है, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना दर्ज की गयी है। लेकिन अभी ठंड गयी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे इससे ठंड तो कम होगी लेकिन बारिश होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
हवाओं में नमी से बदला मौसम, बारिश के आसार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में आज बारिश की ज्यादा संभावना दर्ज की गयी है। मौसम विज्ञानियों ने बाताय कि हवाओं के साथ अरब सागर से आ रही हवा में नमी होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में मौसम को खराब किया है।
- मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट
- ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज
- भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में छाए रह सकते हैं बादल
- वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से एमपी में बारिश के आसार
- जनवरी में पहली बार मावठे की बारिश की संभावना
- तेज ठंड का अलर्ट नहीं, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं और कोहरा
- कटनी का करोंदी प्रदेश में सबसे ठंडा, पारा 5 डिग्री से नीचे
- ड्रोन-एआई नहीं, मौसम विभाग की सैटेलाइट नजर से बदला मौसम
- उत्तर भारत में बर्फबारी का असर, एमपी में अचानक बदला तापमान
- अंतिम सप्ताह में बारिश-बादल वाला मौसम सक्रिय
दावोस से लौटे CM Mohan Yadav, जबलपुर कार्यक्रम में होंगे शामिल – Khabar Digital
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का मौसम
MP Weather Update: राजधानी भोपाल में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात के तापमान में भी परिवर्तन हुआ है। इससे ठंड भी कम हो गयी है। मौसम के बदले मिजाज से बारिश होने की संभावना लग रही है।
PM-JANMAN Yojana Corruption: डिंडौरी में सचिव साहब 2 हजार लेकर जारी करते हैं किस्त… – Khabar Digital
मौसम के जानकार अजय शुक्ल का कहना
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ल का कहना है कि वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ अभी ज्यादा सक्रिय है। इससे उत्तर भारत इलाकों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी। शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश Rain हो सकती है।


