Gold Silver Price Rate : मध्यप्रदेश समेत देशभर के सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना-चांदी भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जरा सा भाव बढ़ने के बाद अचानक दाम गिर जाते हैं। जिसके चलते ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीते तीन महीनों से लगातार चढ़ते दामों के बाद 4 दिन से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसे एक्सपर्ट बड़ा करेक्शन बता रहे हैं। साथ ही आने वाले वक्त में भी इसी तरह की स्थिति रहने की बात कही जा रही है।
सोना-चांदी के क्यों गिरे दाम?
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव आज एक बार फिर औंधे मुंह गिर गए हैं। पिछले चार दिन से बाजार में सोना-चांदी के दामों की गिरावट ने निवेशकों को चौंकाकर रख दिया है। एक तरफ जहां तीन महीनों से सोना-चांदी का बाजार लगातार बूम कर रहा था, वहीं अब करेक्शन के दौर में पहुंच गया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये गिरावट खतरे का संकेत है, या फिर आने वाली बड़ी तेजी से पहले की सामान्य स्थिति या यह एक करेक्शन है? जिसको लेकर खरीददारों की निगाह लगातार बाजार पर लगी हुई है।
आज का सोना-चांदी का दाम
पिछले दिनों के उछाल के दौरान जहां चांदी का दाम 4 लाख 20 हजार रुपए किलोग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन अब ये घटकर 2 लाख 40 हजार के करीब आ गई है। इसमें 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने का भाव 1 लाख 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1 लाख 45 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। इसे बाजार में सोने-चांदी के भावों में क्रेश (Gold Silver Price Crash) के रुप में कहा जा रहा है। यानी बड़ी भारी गिरावट। जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सोना-चांदी की कीमतों का करेक्शन फेज है, जो कि पिछले तीन चार दिन से जारी है और हेल्दी बाजार के लिए बेहद जरूरी प्रोसेस होती है।


