भारत के प्रमुख समकालीन ज्वेलरी ब्रांड, मिया बाय तनिष्का ने वेलेंटाइन सीजन को एक नई और भावपूर्ण दिशा देते हुए ‘Bee My Valentine, Every Day’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से ब्रांड ने भव्य आयोजनों के बजाय रिश्तों के उन छोटे और कीमती पलों को सराहा है, जिन्हें हम रोज जीते हैं। इस विशेष अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर अनीत पड्डा ने सभी जोड़ों (Couples) को अपनी प्रेम कहानियों को शब्दों में पिरोने के लिए आमंत्रित किया है।
अपनी प्रेम कहानी लिखें और अनीत पड्डा से मिलें मिया की इस अनूठी पहल के तहत, अनीत पड्डा ने कपल्स को 15 फरवरी तक अपने नजदीकी मिया स्टोर पर आने और अपनी प्रेम कहानी पर एक पत्र लिखने का निमंत्रण दिया है। इन पत्रों को स्वयं अनीत द्वारा पढ़ा जाएगा और कुछ भाग्यशाली जोड़ों को अनीत से व्यक्तिगत रूप से मिलने और अपनी कहानी साझा करने का विशेष अवसर प्राप्त होगा। अनीत ने इस पर उत्साह जताते हुए कहा कि वह उन सार्थक रिश्तों और साझा यादों को करीब से जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
प्रकृति से प्रेरित ‘Bee My Valentine’ कलेक्शन अभियान के साथ ही मिया ने अपना नया ‘Bee My Valentine’ कलेक्शन भी पेश किया है। यह कलेक्शन मधुमक्खियों और शहद के छत्ते की प्राकृतिक ज्यामिति (Geometry) से प्रेरित है, जो अटूट संबंधों का प्रतीक है। 9kt और 14kt सोने तथा प्राकृतिक हीरों से तैयार इस कलेक्शन में झुमके, पेंडेंट, अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। ₹9,900 की शुरुआती कीमत के साथ, इन डिजाइनों को इस तरह तैयार किया गया है कि इन्हें हर दिन पहना जा सके। बिजनेस हेड श्यामाला रमणन के अनुसार, यह कलेक्शन प्यार की उस रोजमर्रा की अभिव्यक्ति को समर्पित है जो रिश्तों को वास्तव में अनमोल बनाती है।


