Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ आज सोने के भाव में अचानक गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम भी गिरते दिखाई दिए। जिसके चलते खरीददारों में रुचि दिखाई दी। अब शादी के सीजन में लोगों को काफी राहत मिली है, क्योंकि सोना-चांदी के बढ़ते दामों ने लोगों की शादी का बजट बिगाड़ दिया था, उसमें काफी राहत मिली है।
1400 रुपये गिरा सोना
24 नवंबर, सोमवार को सुबह से आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोना 1400 रुपये से ज्यादा गिर चुका है। सोने में लगातार गिरावट जारी है। वहीं चांदी में भी आज ताबड़तोड़ गिरावट देखी गई। इसमें अभी 1100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
कितना है सोने का भाव?
एमसीएक्स में सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 740 रुपये चल रही है। इसमें 1400 रुपये से ज्यादा का उछाल है। अब तक सोने ने 1 लाख 22 हजार 605 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1 लाख 23 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितनी है चांदी की कीमत?
सोमवार को 1 किलो चांदी की कीमत 1 लाख 52 हजार 971 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 1 हजार 180 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 1 लाख 52 हजार 415 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 1 लाख 53 हजार 914 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹123,090 ₹153,550
जयपुर ₹123,140 ₹153,620
कानपुर ₹123,200 ₹153,740
लखनऊ ₹123,200 ₹153,740
भोपाल ₹123,300 ₹153,860
इंदौर ₹123,300 ₹153,860
चंडीगढ़ ₹123,170 ₹153,700
रायपुर ₹123,120 ₹153,630


