डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन और प्रभावी नेतृत्व में डिंडौरी जिला सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। नवम्बर 2025 में जिले ने 83.71 वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए लगातार छह माह से A ग्रेड में अपनी स्थिति बनाए रखी है। जिसके जरिए जनता की समस्याओं को तत्काल निराकरण होता नजर आ रहा है।
सभी विभागों की प्राथमिकता सीएम हेल्पलाइन
जिला प्रशासन के इस प्रदर्शन में सभी विभागों और अधिकारियों की संयुक्त भूमिका सराहनीय रही। कलेक्टर के निर्देशन में विभिन्न विभागों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। शिकायतों के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रणाली के कारण जिले की रैंकिंग लगातार बेहतर हो रही है।
कलेक्टर कर रही सतन निगरानी
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की सतत निगरानी, समीक्षा बैठकों और विभागीय समन्वय के कारण डिंडौरी जिला़ अब प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के प्रभावी समाधान के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है। इससे जिले की साख बढ़ने के साथ समस्याओं वाले जिले को उस परिस्थिति से निकाला जा रहा है।


