Gold Silver Price Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ देश में सोना-चांदी के भाव लगातार बदल रहे हैं, रोजाना घट-बढ़ की स्थिति में खरीददारों के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है। सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं, जिसके बाद भोपाल के सराफा में सोने का भाव लगातार सप्ताह के दूसरे दिन 600 रुपए महंगा हो गया है।
सोना-चांदी के भाव में हलचल जारी
देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है। इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 600 रुपए की बढ़त दिखाई दी, तो वहीं चांदी 860 रुपए महंगी हुई है। एमपी की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सोना और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं।
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
मंगलवार, 11 नवंबर 2025 : 1 लाख 25 हजार 100 रुपये प्रति/10 ग्राम
बीते दिन: 1 लाख 23 हजार 110 रुपये प्रति/10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 1 लाख 55 हजार 140 रुपये प्रति/1 किलो
बीते दिन: 1 लाख 51 हजार 710 रुपए प्रति/1 किलो
सोने की लंबी छलांग जारी, लगातार दूसरे दिन बढ़त
देशभर में कई दिनों से ढीले पड़े सोने के दाम ने एक दिन में ही लंबी छलांग लगा दी है, जिसके बाद सोना 610 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी 860 रुपए महंगी हुई है। इसी बीच पीली धातु कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है, यह भी जान लीजिये।
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 1 लाख 25 हजार 200 रुपये प्रति/10 ग्राम
बीते दिन: 1 लाख 24 हजार 480 रुपए प्रति/10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 1 लाख 55 हजार 260 रुपये प्रति/1 किलो
बीते दिन: 1 लाख 53 हजार 330 रुपये प्रति/किलो


