P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशInspirational Story: मां तो मां होती है… दिवाली पर मां ने बेटे...

Inspirational Story: मां तो मां होती है… दिवाली पर मां ने बेटे को दिया अनोखा गिफ्ट, बचाई बेटे की जान

दिवाली पर मां ने बेटे को दिया अनोखा गिफ्ट/ विपरित परिस्थितियों में भी मां ने नहीं मानी हार, जनसहयोग से राशि की एकत्रित, बेची जमीन

सिवनी/गोपालगंज/ खबर डिजिटल/ मां का प्यार हर मुश्किल में संबल बन जाता है। ऐसा ही उदाहरण सिवनी में देखने को मिला, जहां 40 साल की मां ने अपने 10 वर्षीय शौर्य को लीवर देकर उसे नया जीवन दिया। दिवाली से एक दिन पहले मां ने बेटे को अनमोल उपहार दे दिया। ग्राम पंचायत नंदौरा के ग्राम जमुनिया निवासी तेजलाल सनोडिया किसान हैं। उनकी दो संतान एक बेटा और बेटी थी।

दिवाली पर मां ने बेटे को दिया अनोखा गिफ्ट, लीवर देकर बचाई जान

हालांकि बेटी की मौत 10 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उस समय भी बेटी को पेट में दर्द था। परिजनों ने इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। इसी दौरान बेटी की मौत हो गई। परिजनों को बाद में पता चला कि बेटी का लीवर खराब हो गया था। वहीं 10 वर्षीय शौर्य को भी दो साल से पेट में दर्द उठ रहा है। बेटी की तरह ही बेटे की बीमारी को देखते हुए परिजन उसे दिल्ली एम्स ले गए।

इसके बाद पता चला कि शौर्य का लीवर 80 प्रतिशत तक खराब हो गया है। किसी के बताने पर शौर्य को लेकर हैदराबाद के एक अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने खर्च 40 लाख रुपए बताया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से पिता तेजलाल सकते में आ गए। उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। इसके बाद पड़ोसी चेतराम सनोडिया ने उन्हें दिल्ली में नारायणा अस्पताल में जाने की सलाह दी। वहां 22 लाख रुपए तक प्रारंभिक खर्च की बात सामने आई।

Seoni Inspirational Story Liver Donation

Indore Diwali News: सफाईमित्र के घर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव – Khabar Digital

सिवनीवासियों ने मदद को बढ़ाए हाथ

पिता तेजलाल सनोडिया ने बेटे की बीमारी एवं खर्च को लेकर पड़ोसियों, समाज एवं समाजसेवियों से बात की। इसके बाद सिवनीवासियों ने मदद को हाथ बढ़ाया। जनसहयोग से दो लाख रुपए एकत्रित हो गए। 15 लाख रुपए उन्होंने किसी से उधार लिया।

बेटे की जान बचाने मां आई आगे

शौर्य को लीवर दान करने के लिए मां गीता सनोडिया आगे आई। सौभाग्य से मां और बेटे का लीवर मैच हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने रविवार को सफल ट्रांसप्लांट किया।

इलाज में अभी और आएगा खर्च

शौर्य का लीवर ट्रांसप्लांट तो हो गया है, लेकिन अभी उसके इलाज में काफी खर्च आएगा। परिजनों का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आगे आएंगे तो उनके बच्चे की स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

Seoni Breaking News: DIG और शराब ठेकेदार पर आरक्षक ने लगाया आरोप – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट