Gold Silver Rate Today : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ शुक्रवार को कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। वेडिंग सीजन और स्पॉट डिमांड बढ़ने से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें बढ़ती नजर आ रही है। इसके साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से दिसंबर में ब्याज दरों कटौती का असर भी देखा जा रहा है, जिसके चलते निवेशकों का रुझान सेफ इन्वेस्टमेंट की तरफ मुड़ा है।
MCX सोने-चांदी का आज का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 1 लाख 25 हजार 999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.85 फीसदी मजबूत होकर 1 लाक 63 हजार 849 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। जिसके चलते सोना-चांदी की खरीददारी को दौर शुरु हो गया।
निवेशकों के लिए आशा की किरण
बता दें कि इस वक्त 87 प्रतिशत से ज्यादा ट्रेडर्स को भरोसा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर की मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती करेगा। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की अगली बैठक 9 और 10 दिसंबर को होगी। अगर यह कटौती हुई तो सोने के लिए यह एक बड़ा बुलिश ट्रिगर साबित हो सकता है। इसके पीछे की वजह कम ब्याज दरों के माहौल में सोना निवेशकों का पसंदीदा सुरक्षित विकल्प बन जाता है।
देश के प्रमुख शहरों मेों आज का ताजा भाव
शहर 24 कैरेट ( ₹/ 10 ग्राम) 22 कैरेट ( ₹/10 ग्राम)
चेन्नई 1,29,160 1,18,400
मुंबई 1,28,460 1,17,750
कोलकाता 1,28,460 1,17,750
बेंगलुरु 1,28,460 1,17,750
हैदराबाद 1,28,460 1,17,750
केरल 1,28,460 1,17,750
पुणे 1,28,460 1,17,750
दिल्ली 1,28,610 1,17,900
वडोदरा 1,28,510 1,17,800
अहमदाबाद 1,28,510 1,17,800
