खबर डिजिटल कटनी- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कटनी यातायात पुलिस को आधुनिक तकनीकी क्षमता प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। थाना यातायात कटनी में पदस्थ दो प्रआर/आर को सक्षम अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर द्वारा ड्रोन पायलट प्रोजेक्ट के तहत उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसे दोनों पुलिस कर्मियों ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।🔹 नई तकनीकी दक्षता हासिल करने के बाद अब यातायात पुलिस शहर में निकलने वाले जुलूस, रैली सहित भीड़भाड़ वाले आयोजनों की ड्रोन कैमरे से प्रभावी निगरानी कर सकेगी।🔹 ड्रोन तकनीक के सहयोग से रूट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को और भी अधिक सुरक्षित, तेज़ और व्यवस्थित बनाया जाएगा।🔹 यह अभिनव पहल कटनी पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।अंत में, कटनी पुलिस ने दोहराया कि वह नागरिकों की सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और त्वरित निगरानी के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ड्रोन पायलट प्रोजेक्ट से सशक्त हुई कटनी यातायात पुलिस
सम्बंधित ख़बरें


