Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ काफी दिनों सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है, अपनी चमक दिखाने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमी दिखाई दी। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम 1 हजार 32 वहीं0 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के भाव 1 हजार 210 रुपये कम हुए हैं। आज की बात करें तो सोने का ताजा दाम प्रति दस ग्राम 10 रुपये कम हुआ हैं। अब चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है, इसके दाम प्रति किग्रा पर 7 हजार 100 रुपये सस्ता हुए है।
शहरों में सोने के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
मुंबई ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
कोलकाता ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
चेन्नई ₹1,57,520 ₹1,44,390 ₹1,23,490
बेंगलुरु ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
हैदराबाद ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
लखनऊ ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
पटना ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370
जयपुर ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
अहमदाबाद ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370
विशेषज्ञों ने दी जानकारी?
सोने और चांदी की कीमतों पर मुनाफावसूली का प्रभाव दिखाई दे रहा है, इसी तरह से बाजार की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर यानी PCE के आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी यानी FOMC की बैठक की कार्रवाई पर बनी हुई है। जिससे इनकी रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है। ऐसे में ट्रेडर्स के बीच स्पष्टता की कमी दिखाई दे रही है, जिसके चलते ट्रेडर्स कीमत की दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए फंडामेंटल ट्रिगर्स की तलाश में हैं।
