P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारआईआईएम रायपुर करेगा JAP 2026 का समन्वय

आईआईएम रायपुर करेगा JAP 2026 का समन्वय

रायपुर: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर, आईआईएम काशीपुर, आईआईएम रांची और आईआईएम तिरुचिरापल्ली ने मिलकर ‘जॉइंट एडमिशन प्रोसेस’ (JAP) 2026 की घोषणा की है। इस साझा पहल का मुख्य उद्देश्य एमबीए प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, एकरूप और सुगम बनाना है। इस वर्ष JAP 2026 के समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आईआईएम रायपुर को सौंपी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को सिंगल-विंडो आवेदन और मूल्यांकन प्रणाली का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें एक ही मंच के माध्यम से कई संस्थानों में प्रवेश के अवसर प्राप्त होंगे।

JAP 2026 की प्रक्रिया CAT 2025 के परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। तय मानकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए JAP 2026 पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर आईआईएम रायपुर के प्रभारी निदेशक प्रो. संजीव पराशर ने कहा कि यह सहयोगात्मक पहल मानक प्रवेश प्रक्रिया के प्रति संस्थानों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस एकीकृत व्यवस्था से उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल होगी और चयन मानकों की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

पंजीकरण के पश्चात, विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित कट-ऑफ स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन ‘व्यक्तिगत साक्षात्कार’ (Personal Interview) के लिए किया जाएगा। साक्षात्कार की संभावित तिथियां फरवरी और मार्च 2026 तय की गई हैं। चयन के विस्तृत नियम और साक्षात्कार से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ आने वाले समय में आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएंगी। समन्वय संस्थान के रूप में आईआईएम रायपुर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए प्रतिभागी आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट्स का नियमित अवलोकन करते रहें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट