शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शिवपुरी, जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा शिवपुरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का रविवार को लगाया गया। जिसमें जिले के विकासखण्डों से किसानों द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों सामग्री जैसे सब्जियां, फल एवं खाद्यान्न आदि सामग्री की दुकानें आमजन के लिए लगाई गई। साथ ही सृजन एनजीओ एवं एसआरएम विभाग के द्वारा भी जैविक किसानों की सहभागिता हाट बाजार में की।
53 किसानों ने बेचे जैविक फल और सब्जी
नगर के लोगों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भी इन जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों को सुलभ तरीके से खरीदी करने के लिए उत्साह दिखा। हाट बाजार में इस रविवार को लगभग 53 किसानों के द्वारा अपनी जैविक उपज को विक्रय हेतु दुकानें लगाई, जिसमें उन्होंने अपने सामान का विक्रय कर लगभग 65 हजार 360 रुपए की राशि अर्जित की।
अधिकारियों में भी दिखा उत्साह
उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा पान सिंह करोरिया द्वारा हाट बाजार में सहभागिता करने वाले किसानों को जैविक उत्पाद के विक्रय के लिए उपलब्ध कराये गये जैविक हाट बाजार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, और किसानों से सब्जियां खरीदी। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव द्वारा भी किसानों से जैविक खाद्यान्न सामग्री की खरीदी की और आने वाले किसानों को इस बाजार के फायदे बताए। शहर के आमजन में भी इस बाजार के प्रति उत्साह दिखा।


