मुंबई : फर्नीचर और इंटीरियर डिज़ाइन के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड गोदरेज इंटेरियो ने मुंबई के विक्रोली में अपने शानदार 22,000 वर्ग फुट के फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया है। कंपनी का कहना है कि इस नए स्टोर के जरिए वह उत्कृष्ट डिज़ाइन को अधिक सुलभ और अनुभवात्मक बनाना चाहती है।
यह स्टोर न केवल मॉड्यूलर और कस्टमाइज़ेबल फर्नीचर की नई रेंज पेश करता है, बल्कि इसमें गेमिंग, आउटडोर और बच्चों के फर्नीचर जैसी नई कैटेगरी भी शामिल की गई हैं। इसके साथ ही ब्रांड ने सॉफ्ट फर्निशिंग की नई रेंज भी लॉन्च की है।
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर न्यारिका होल्कर ने कहा,
“विक्रोली का यह फ्लैगशिप स्टोर डिज़ाइन और शिल्प के बीच संवाद का प्रतीक है। यह हमारी सौ साल पुरानी विरासत का सम्मान करते हुए आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप अनुभव प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य भारतीय घरों और कार्यस्थलों के लिए एक नई डिज़ाइन भाषा तैयार करना है, जो मॉड्यूलर, कॉन्फिगरबल और अभिव्यक्तिपूर्ण हो।”
इस स्टोर में ‘द मैंग्रोव किचन’ नाम का इन-हाउस कैफे भी है, जो विक्रोली के मैंग्रोव क्षेत्र से प्रेरित है। कैफे को स्थानीय जैव विविधता के सम्मान और स्थायी डिज़ाइन की भावना को उजागर करने के लिए तैयार किया गया है।
गोदरेज इंटेरियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह वित्तीय वर्ष 2029 तक देशभर में 500 नए स्टोर खोलने की योजना बना रहा है। इनमें फ्लैगशिप स्टोर के अलावा छोटे और मध्यम आकार के इंटेरियो स्टूडियो भी शामिल होंगे।
बिज़नेस हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट स्वपनील नागरकर ने कहा,
“हमारा नया स्टोर उन ग्राहकों के लिए है जो अपने घर को अपनी पहचान के रूप में देखते हैं। भारतीय ब्रांड्स के साथ सहयोग और हमारे पहले इन-स्टोर कैफे की शुरुआत हमारी आधुनिक और समावेशी डिज़ाइन फिलॉसफी को मजबूत बनाती है।”
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य 2029 तक 1,500 स्टोर्स का नेटवर्क खड़ा करना और अपनी ओम्नीचैनल उपस्थिति को गहराई देना है।
स्टोर की डिज़ाइन को मजूमदार ब्रावो आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया है। वहीं, भारतीय शिल्पकला और समकालीन सौंदर्यशास्त्र को प्रदर्शित करने के लिए ब्रांड ने आदिगामी स्टूडियो, बीआर पंडित, केन कॉन्सेप्ट, हेयरलूम नागा, मकान बाय ताहिर सुल्तान, ऊर्जा, सिरोही और स्वभु कोहली जैसे कई डिज़ाइन ब्रांड्स के साथ सहयोग किया है।
लॉन्च इवेंट में फैशन डिज़ाइनर डेविड अब्राहम ने भारतीय डिज़ाइन पर बॉहॉस मूवमेंट के प्रभाव पर चर्चा की, जबकि आरोन माइल्स ने एक डिजिटल इंस्टॉलेशन के जरिए दिखाया कि डिज़ाइन किस तरह रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रेरित कर सकता है।
यह लॉन्च गोदरेज इंटेरियो की हालिया रीब्रांडिंग पहल का हिस्सा है, जिसमें कंपनी ने खुद को एक डिज़ाइन-केंद्रित लाइफ़स्टाइल ब्रांड के रूप में पेश किया है। इसका नया कोरल कलर लोगो रचनात्मकता, गर्मजोशी और आधुनिक भारत की भावना का प्रतीक है।


