P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकार्बाइड गन बनी आंखों की दुश्मन… उमंग सिंघार ने की मरीजों से...

कार्बाइड गन बनी आंखों की दुश्मन… उमंग सिंघार ने की मरीजों से मुलाकात

हमीदिया अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन लोगो के लिए जानलेवा साबित हुई, सैकड़ों लोग इससे घायल हो गए। अब इस मामले में सियासत भी देखने को मिल रही है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज हमीदिया अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घायलों ओर डॉक्टर्स से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और प्रशासन पर मामले में आंखें मूंदकर बैठे रहने का आरोप लगाया।

प्रशासन से सिंघार ने किया सवाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इस मामले में शासन की तरफ से लापरवाही बरती गई है, इसके चलते ये घटनाएं हुई हैं, किसी भी बच्चे की आंख की रोशनी जाना एक बड़ी त्रासदी होती है। ऐसे में वह सरकार से गुजारिश करते हैं कि इन बच्चों के इलाज में कोई व्यवधान न हो, उनका परिवार कर्ज लेकर इलाज न कराए, इस तरह के इंतजाम सरकार को करने चाहिए। उन्होंने कहा कि दीवाली के समय जब कार्बाइड गन बिक रही थी, तब स्थानीय प्रशासन ने क्यों नहीं रोका, अब जाकर सरकार जगी है।

देसी गन से 300 से ज्यादा लोग घायल
इस देसी गन से घायल होने के अब तक प्रदेश में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, कार्बाइड गन के उपयोग से पीड़ितों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई है, कइयों की तो आंखें खराब हो चुकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट