CG Congress : छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने जगदलपुर सिटी और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मंजूरी के बाद दोनों जिलों की नई टीम को अंतिम रूप दिया गया है।
जिलाध्यक्षों के प्रस्ताव पर बनी नई टीम
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी सूची को प्रदेश नेतृत्व ने स्वीकृति दे दी है। इसी तरह बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छाबड़ा द्वारा की ओर से भेजे गए नामों को भी मंजूरी मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नई कार्यकारिणी की सूची को जारी किया गया है।
नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नई जिला कार्यकारिणी में संगठन के कई पदों के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य जैसे पद शामिल हैं।
पार्टी ने दिए निर्देश
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गेंदू ने निर्देश दिए हैं कि नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाए और जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रमों को तेज किया जाए।




