Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़IAS-IPS DA Hike: प्रदेश के IAS, IPS अधिकारियों को तौहफा, महंगाई भत्ता...

IAS-IPS DA Hike: प्रदेश के IAS, IPS अधिकारियों को तौहफा, महंगाई भत्ता आदेश जारी

IAS-IPS DA Hike: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सूबे में तैनात अधिकारियों को एक तोहफा दिया है। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ कैडर के IAS, IPS और IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके बाद से महंगाई भत्ता अब 58% से बढ़कर 60% पहुंच गया है।

मिलेगा एरियर सहित लाभ

जारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अधिकारियों को पिछले महीनों का बकाया भी मई और आने वाले महीनों के वेतन के साथ जोड़कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में तैनात केंद्रीय कैडर के इन अधिकारियों को हमेशा यह लाभ समय-समय पर मिलता रहा है, जिसे अब राज्य सरकार ने औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।

न्यायिक सेवा और बिजली कंपनी के कर्मचारियों की भी चमकी किस्मत
राज्य शासन द्वारा जारी इस वित्तीय फैसले का दायरा सिर्फ प्रशासनिक अफसरों तक ही सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक:

पावर कंपनियों में 60% DA

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सहित सभी सरकारी बिजली कंपनियों के दफ्तर के कर्मचारियों के लिए भी 60% की दर से डीए भुगतान के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसका भुगतान किस्तों में एरियर के साथ शुरू हो चुका है।

सरकार का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट