खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-– पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय और उनकी टीम ने आरोपी को जंगल से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बड़खेरा में खेत से घर लौटते समय आरोपी प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने रास्ते में गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फरियादी पर छुरे से हमला कर दिया। बचाव के दौरान फरियादी की जांघ में गंभीर चोट आई।घटना के दौरान राजेंद्र एवं संदीप पटेल ने बीच-बचाव कर फरियादी की जान बचाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलहरी पुलिस ने देर रात तक लगातार दबिश दी। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बड़खेरा से कनकी जंगल की ओर भाग गया था, लेकिन पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय सहित पुलिस टीम के आर. व्यास गुप्ता, भारत विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन, लव उपाध्याय, दिल्केश्वर सिंह, संदीप भलावी, विकास एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, जंगल से धरदबोचा गया आरोपी
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी मो. 9131308097
