Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Police Promotion: पुलिस में बड़ा प्रमोशन! 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, आदेश...

Police Promotion: पुलिस में बड़ा प्रमोशन! 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, आदेश जारी

Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत किए गए सभी अधिकारी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है।

पोस्टिंग आदेश जल्द होगा जारी

फिलहाल केवल पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना (पोस्टिंग) का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

देखे प्रमोशन की सूची

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट