Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रवीण तोगड़िया ने दिया हिंदू राष्ट्र का फॉर्मूला… एक हिंदू दूसरे हिंदू...

प्रवीण तोगड़िया ने दिया हिंदू राष्ट्र का फॉर्मूला… एक हिंदू दूसरे हिंदू भाई की करें मदद

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष हैं प्रवीण तोगड़िया

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा पहुंचे, जहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। इस दौरान तोगड़िया ने हिंदू राष्ट्र बनाने का फॉर्मूला बनाया, जिसमें सबको सहयोग करने की बात कही, ताकि आपस में भाईचारा स्थापित होकर हिंदू राष्ट्र का रास्ता तय हो।

हिंदू राष्ट्र बनाने का फॉर्मूला
इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि शहर के हर कोने में शनिवार या मंगलवार को लोग इकट्ठा होकर हनुमान चालीसा करें, साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं के मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी है, हिंदुओं की अनेक प्रकार की सेवा हनुमान चालीसा करेगा, साथ ही सुरक्षा स्वास्थ्य का काम करेगा और मार्च अप्रैल मई में स्वास्थ्य हिंदू सुखी भारत अभियान के अंतर्गत व्यायाम करेगा हिंदू ऐसा अभियान हम चलने वाले हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा पर बात
प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू राष्ट्र के सवालों पर बोले एक हिंदू दूसरे हिंदू भाई की मदद करें, तो वैसे ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि कोई भी हिंदुत्व के लिए काम करेगा तो हम उनके समर्थन में रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट