Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़लाखों के धान खरीदी का फर्जीवाड़ा, फास्टरपुर पुलिस ने आरोपी को किया...

लाखों के धान खरीदी का फर्जीवाड़ा, फास्टरपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्जीवाड़े के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी सूरजमल पर आरोप

मुंगेली/राकेश सिंह/खबर डिजिटल/ जिले के थाना फास्टरपुर में शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर सुमरनदास मानिकपुरी ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। इसमें लाखों की धान खरीदी में गड़बड़ी मिली। जिसमें अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया था, वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी सूरजमल पर लगा आरोप
सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेली की जांच रिपोर्ट पर धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में गड़बड़ी उजागर हुई थी। वर्ष 2024-25 में कुल 39 हजार 767 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी की गई थी, जिसमें से कुल 36 हजार 404 क्विंटल से ज्यादा धान डिलीवर किया गया है। डिलीवरी के लिए शेष 3 हजार 362 क्विंटल से ज्यादा धान ऑनलाईन दर्शित है। जांच के दौरान खरीदी केन्द्र में 2 हजार 94 क्विंटल से ज्यादा धान, प्रति क्विटंल कीमत 3100 रूपये की दर से कुल कीमत 65 लाख 2 हजार रूपये से ज्यादा कम पाया गया। जिसमें धान खरीदी प्रभारी आरोपी सरजूराम बघेल पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज हुआ था।

फर्जीवाड़े के आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा जांच के बाद आरोपी सरजूराम बघेल को उसके गृहग्राम फंदवानी कापा गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सउनि. विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल एवं थाना फास्टरपुर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट