Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीयुवक युवतियों ने मचाया ढाबा में हंगामा। दर्ज हुआ मामला

युवक युवतियों ने मचाया ढाबा में हंगामा। दर्ज हुआ मामला

कटनी – माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि मध्यरात्रि के समय कुछ युवक-युवतियां ढाबे पर पहुंचे और नशे की हालत में वहां के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबे का माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया। सूचना पर माधवनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में चूर युवक-युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि युवतियों ने पुलिस के सामने कपड़े उतारने की धमकी तक दे डाली। आरोप है कि पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करते हुए कुछ युवाओं ने उनके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक-युवतियां बदहवास हालत में दिख रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में चूर युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब उन्होंने कपड़े उतारने की धमकी दी, वहीं कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की और कपड़े फाड़ने की कोशिश तक की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को काबू में लेकर थाने पहुंचाया। अब सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट