Ramanuragi Maharaj Video : छत्तीसगढ़ में कथावाचक रामानुरागी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साय सरकार के मंत्री राजेश अग्रवाल पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का भुगतान नही करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कथावाचक ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें उनका भुगतान नहीं मिला तो वे विधानसभा के बाहर आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
जनवरी में हुई थी कथा
कथावाचक रामानुरागी महाराज के अनुसार 2 से 9 जनवरी 2026 के बीच लखनपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कथा का आयोजन मंत्री राजेश अग्रवाल के कहने पर किया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी उन्हें करीब 15 लाख रुपये का भुगतान नहीं मिला। रामानुरागी महाराज का आरोप है कि जब भी उनसे राशि की मांग की जाती है तो वे टाल देते है।
क्या बोले मंत्री राजेश?
मामले को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कथावाचक ने कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग में आवेदन किया था और उन्होंने उनके आवेदन पर कोई टिप्पणी की थी। इसक बाद विभाग ने आवेदन को स्वीकृति नहीं दी ऐसे में भुगतान का नहीं बनता।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
मामले को लेकर कांग्रेस ने अब राज्य सरकार को घेरान शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता Dhananjay Thakur ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रदेश के कथावाचकों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार बाहर के कलाकारों को तो सम्मान देती है, लेकिन स्थानीय कलाकारों को उनका हक नहीं मिलता है।
