P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमंदिर में छिपकर रह रहा था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा...

मंदिर में छिपकर रह रहा था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में जिला बदर होने के बाद भी भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में छिप कर रह रहा आरोपी आज बजरिया पुलिस ने टेलीफोन पर मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बजरिया थाना स्टेशन क्षेत्र का जिला बदर आरोपी घायल अवस्था में थाना गौतम नगर पुलिस के साथ अपना इलाज कराने हमीदिया अस्पताल आया था।

पुलिस ने आरोपी की तस्दीक करने के लिए स्वय हमीदिया अस्पताल पहुँची जो थाना गौतम नगर के पुलिस जवानों के द्वारा दो व्यक्तियो का मैडीकल परीक्षण कराया जा रहा था। जिनमें से एक व्यक्ति का नाम मनोज मीणा उर्फ टुक्की पिता रमेश मीणा उम्र 27 साल निवासी विजय नगर पुलिस चौकी के पास थाना स्टेशन बजरिया भोपाल थाना गौतम नगर क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुए झगड़े में आई चोटों का मैडीकल करा रहा है। जिसे हमराह स्टाफ थाना अभिरक्षा में लेकर पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही के उल्लंघन पर थाना स्टेशन बजरिया में अपराध क्र.-203/25,धारा-14/15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अतंर्गत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी में एस.एच.ओ निरीक्षक शिल्पा कौरव,उनि जय नारायण रघुवंशी,प्र.आर 629 राशिद,प्र.आर 4920 विक्रम राजपूत, प्र.आर2907 विजय चौधरी, आर 1264 अभिषेक पाण्डेय,आर 4291 अनिल बिल्थरे की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट