P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCM डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर-छतरपुर दौरे पर, टूरिज्म कॉन्क्लेव और जन्माष्टमी...

CM डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर-छतरपुर दौरे पर, टूरिज्म कॉन्क्लेव और जन्माष्टमी महोत्सव में होंगे शामिल

CM मोहन यादव का ग्वालियर-छतरपुर दौरा, कॉन्क्लेव व जन्माष्टमी महोत्सव

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अगस्त, शनिवार को ग्वालियर और छतरपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ संगोष्ठी सह प्रदर्शनी में भाग लेंगे। इसके बाद वे 10:40 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

ग्वालियर पहुंचकर 11:35 बजे डॉ. यादव राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री ग्वालियर से छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:20 बजे वे छतरपुर मेला ग्राउंड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

सायं 4:30 बजे वे रोड शो में भाग लेंगे और शाम 5:05 बजे ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे छतरपुर से भोपाल के लिए रवाना होकर शाम 6:50 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा हुआ है, जिसमें वे जनसंपर्क और विकास के संदेश भी देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट