P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeक्राइमAlirajpur News: अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 11 लाख से...

Alirajpur News: अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 11 लाख से ज्यादा की जब्ती

बखतगढ़ और उदयगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

अलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बखतगढ़ और थाना उदयगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में कुल 258 पेटी बीयर (3 हजार 96 लीटर) और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 11 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

बखतगढ़ पुलिस की कार्रवाई
22 अक्टूबर की रात थाना बखतगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छकना की माल, छोटी कंजीपानी फलिया में एक निर्माणाधीन मकान के पास भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां आरोपी दीपक उर्फ दीपा पिता वानिया भील गेदरिया (25 वर्ष) के निर्माणाधीन मकान के बाथरूम से 98 पेटी बीयर बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 24 केन (500 एम.एल.) भरे होने से कुल मात्रा 1 हजार 176 लीटर और कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार 400 रुपये आंकी गई। आरोपी से वैध लाइसेंस मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिसोदिया, उप निरीक्षक राहुल चौहान, सउनि ज्ञानसिंह पाल, सउनि दीपक मालवीया, एचसी उदलिया जामोद, चंदर सिंह, आरक्षक तुलसीराम, अंतिम, चंदन आदि पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उदयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
23 अक्टूबर की रात लगभग 1 बजे थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा गश्त के दौरान अखोली फाटा (भाबरा–उदयगढ़ रोड) पर एक बोलेरो पिकअप (MP.43.G.2611) को रोका गया। वाहन की तलाशी में 160 पेटी बीयर बरामद की गई, जिनमें प्रत्येक पेटी में 24 केन (500 एम.एल.) होने से कुल मात्रा 1920 लीटर और कीमत लगभग 3 लाख 84 हजार रुपये पाई गई। वाहन में सवार राजू पिता हाबु सापलिया (23 वर्ष) एवं एक बाल अपचारी, दोनों निवासी ग्राम कुहा सापलिया फलिया, से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई प्रमाण नहीं मिला। दोनों को मौके पर गिरफ्तार किया गया और वाहन जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है, को जब्त किया गया। इस प्रकार थाना उदयगढ़ पुलिस ने कुल 9 लाख 84 हजार रुपये की जब्ती की।

कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट रविंद्र राठी के निर्देशन में निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, उनि पवन वास्कले, सउनि जयवीरसिंह भदौरिया, सउनि अजय भींडे, प्रआर जुवानसिंह, प्रआर आजाद, आर रमेश चरपोटा, आर आनन्‍द, सैनिक धर्मेंद्र वाणी, सैनिक माधव की टीम द्वारा की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट