चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव: शिवराज सिंह चौहान ने गढ़वा में विशाल जनसभा को किया संबोधित

झारखंड विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव Jharkhand election 2024 के मद्देनजर गढ़वा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और झारखंड को भ्रष्टाचार और घुसपैठ से मुक्त करने का संकल्प लिया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “यह चुनाव झारखंड की माटी, बेटी, और रोटी बचाने का है। झारखंड में भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख करने का समय आ गया है। जेएमएम सरकार ने प्रदेश की प्राकृतिक संपदा को लूटा है, और यह सरकार घुसपैठियों को समर्थन देकर बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार बनने पर जनता को बालू मुफ्त में मिलेगा और गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार होगा। इसके अलावा, झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।”

शिवराज सिंह ने युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि भाजपा सरकार बनने पर झारखंड में खाली पड़े सभी सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती की जाएगी।

Khabar Digital

Recent Posts

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

3 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

24 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

36 minutes ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

1 hour ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago

Raipur Breaking : धान खरीदी केंद्र पर गोलमाल, 4 कर्मचारी निलंबित

Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में धान खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी होने का मामला सामने…

2 hours ago