मुख्यमंत्री डॉ यादव 24 अक्टूबर को विजयपुर पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं के साथ विजयपुर में करेंगे रोड़ शो, जनसभा को संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा 24 अक्टूबर को श्योपुर जिले की विजयपुर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत के नामांकन में शामिल होंगे और रोड़ शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 11 बजे भोपाल से विजयपुर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत के समर्थन में रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी श्री रावत नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पार्टी नेताओं के साथ श्री गणेश महाविद्यालय, सुनवई रोड़ विजयपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…