Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस मूवी देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म प्रेमी इस जासूसी थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. धुरंधर 2 के पेड़ प्रीव्यू देखने के बाद, फैंस और क्रिटिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में अपना पहला रिव्यू शेयर किया.
धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू: क्या धुरंधर: द रिवेंज देखने लायक है या नहीं?
एक X यूजर ने धुरंधर 2 का पहला रिव्यू शेयर करते हुए फिल्म को 4.5 स्टार दिए और इसे “कंप्लीट एंटरटेनर” बताया. रिव्यू में लिखा है, “भले ही फिल्म लगभग चार घंटे लंबी है, लेकिन यह कभी उबाऊ नहीं लगती… कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है. पटकथा बेहतरीन है और निर्देशन लाजवाब है. एक्शन प्रेमियों को बेहद रोमांचक और हिंसक एक्शन सीक्वेंस बेहद पसंद आएंगे. संगीत, बैकग्राउंड स्कोर, एल्बम और ट्रैक – सब कुछ दमदार है और फिल्म को और भी बेहतर बनाता है. इसमें कोई शक नहीं कि धुरंधर 2 कंप्लीट एंटरटेनिंग है.” यह रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई. धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन के बारे में समीक्षक ने लिखा, “दूसरा भाग कई परतों वाली कहानी, सस्पेंस और बड़े खुलासों के साथ एक शानदार प्री-क्लाइमेक्स की ओर बढ़ता है… और क्लाइमेक्स? रोंगटे खड़े कर देने वाला है!”
धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 का रिव्यू शेयर किया और कहा कि यह मुगल-ए-आजम से बेहतर है. डायरेक्टर ने कहा, “कल रात #धुरंधर 2 देखने के बाद, इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर इसका मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच हो, यह शोले से 100 गुना अधिक ग्रैंड होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को टीवी सीरियल जैसा बना देगी. यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी था, उसका निर्मम अंत है… निर्देशक शब्द की वर्तनी भी आदित्यधर फिल्म्स के नाम से शुरू होगी और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी भरा कदम होगा कि वे अपने सभी काम छोड़कर इस फिल्म को अपना नाम दें.”
यह भी पढ़ें-मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें रेट कार्ड


