P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 17 January 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,सही कर्म...

Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,सही कर्म से बदलेगा भाग्य”

जानिए आज का राशिफल

मेष (Aries)- अतीत से जुड़े वित्तीय लाभ मिल सकते हैं। परिवार से धन प्राप्ति, विरासत मिलने के संकेत हैं। अच्छे कामों के लिए दान कर सकते हैं। कौशल का उपयोग करके पैसे कमाने का अवसर मिलेगा। प्रेम मे छोटी-मोटी कहा-सुनी संभव है। आपका प्रेमी जिद्दी व्यवहार कर सकता है। बहस, प्रतिस्पधी हो सकती है। मधुर वाणी का प्रयोग करें । चिल्लाने से बचें।

शुभ रंग:- हरा, आसमानी

वृषभ (Taurus)– वित्तीय स्थिति में स्पष्टता नही रहेगी। छिपे हुए खतरे का संकेत है। आर्थिक रूप से कोई धोखा दे सकता है। निवेश से बचें। रचनात्मक स्त्रोतों से आय की संभावना है। प्यार के संदर्भ में आपका व्यक्तित्व चुंबकीय, करिश्माई होगा। साथी के प्रति ऊर्जावान और आत्मविश्वास महसूस होगा।. आपका साथी आकर्षक हो सकता है। सिंगल्स को वफादार, सकारात्मक साथी मिल सकता है। काला तिल दान करें। हल्दी का तिलक लगाए।

शुभ रंगः – चितकबरा, मल्टीकलर

मिथुन (Gemini)– आय व्यय पर नियंत्रण की आवश्यकता है। वित्तीय जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगे व्यापार में निवेश सफल होगा। नौकरी मे समर्थन मिलेगा। प्रेम संदर्भ मे उदासी, निराशा, पछतावे के संकेत हैं। अलगाव, पुराने रिश्ते का अंत संभव है। अकेलापन महसूस करेंगे। अनीत से निकलकर भविष्य की खुशियों का सोचें। हरी सब्जियों का सेवन करें। सफेद चीजें दान करे।

शुभ रंगः- हरा, सफेद

कर्क (Cancer)– ‘आर्थिक सफलता, मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। धन संचय कर पाएंगे।. वेतन वृद्धि, पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेश का अनुकूल समय है। पुरुस्कार प्राप्ति की संभावना है। प्यार के संदर्भ मे साथी के साथ ईमानदार, बेबाक, स्पष्ट संचार रहेगा। आपका साथी आपको सोशल मिडिया पर चेक कर सकता है। सिंगल्स के लिए ऑनलाईन नए प्यार के संकेत है। रात में देर तक जागने से बचों. घर मे मोर पंख रखें।

शुभ रंग :- हल्का नीला, सिल्वर

सिंह (Leo)- अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। उपहार, बोनस, नया नौकरी अवसर, करियर के नए विचार के संकेत हैं। ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मजबूत, शारीरिक, भावनात्मक संबंध रहेगा। सिंगल्स किसी नए व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दूध या चीनी का दान करें।

शुभ रंग:- सफेद, क्रीम

कन्या (Virgo)– व्यापार में कड़ी मेहनत से भौतिक सफलता प्राप्त करेंगे। समझदारी भरे निवेश से धन प्राप्ति के संकेत हैं। नौकरी में आर्थिक सुरक्षा रहेगी। संसाधनों का सही प्रबंधन कर पाएंगे। प्रेम जीवन में आपका साथी भरोसेमंद, जिम्मेदार व्यवहार करेगा। शब्दों के बजाय अपने कार्यों के माध्यम से स्नेह व्यक्त करेंगे। रिश्ते में प्रेम, गहराई अनुभत करेंगे। भगवान विष्णुजी को चंदन अर्पित करें।

शुभ रंगः – हल्का पीला

तुला (Libra)– व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता के सेकेत हैं। वित्तीय स्थिति का बचाव, दीर्घकालीक योजना बनाएगे। नौकरी में सफलता से दूसरों को जलन हो सकती है। सतर्क रहें। प्रेम रिश्ते में भावनात्मक गहराई रहेगी सगाई, शादी का निर्णय हो सकता है। मौजूदा रिश्ते में पूर्ण सेतुष्टि अनुभव करेंगे।’
भगवान गणेशजी की पूजा करें।

शुभ रंगः – भूरा

वृश्चिक (Scorpio)– वित्तीय स्थिरता, दुर्दर्शी योजना, सुरक्षा के संकेत हैं। आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। निवेश के लिए योजना बनाएंगे। करियर में बदलाव के अवसर संभत है। प्रेम संदर्भ मे जुनूनी, वासनापूर्ण संबंध के संकेत हैं। आप या आपका साथी अन्धेरी इच्छाओं में फंसे हो सकते हैं। धोखा, या भावनात्मक रूप बधा होने के संकेत हैं। सरसों का तेल दान करें। शराब के सेवन से बचें

शुभ रंग :- गहरा नीला, हरा

धनु (Sagittarius)– नए आर्थिक अवसर, ऊर्जा से भरपूर बदलाव, के संकेत हैं। व्यापार में बड़ी रकम आ सकती है। व्यवसायिक यात्राओं पर खर्च संभव है। निवेश फायदेमंद होंगे। करियर में नया रोमांच अनुभव होगा। प्रेम संदर्भ में आपके रिश्ते को व्यक्तिगत विकास के लिए विराम की आवश्यक्ता हो सकती है। आप और आपका साथी रिश्ते से जुड़े सवालों के जवाब बाहरी भटकाव में ढूँढ़ रहे हो सकते हैं परंतु जवाब आप‌के भीतर निहित है। अकेलापन महसूस हो सकता है। चिल्लाने या अपशब्द बोलने से बचें। सात्विक आहार अपनाएं।

शुभ रंग:- हल्का पीला, हरा

मकर (Capricorn)- वित्तीय सुरक्षा, समृद्धि और आरामदायक जीवन का आनन्द लेंगे। व्यापार मे मुनाफा, नौकरी में बोनस के संकेत हैं। शानदार प्रतिफल मिलेगा। विद्यार्थी गण को मेहनत में सफलता मिलेगी। प्यार संदर्भ में रिश्ते में आ रही अनदेखी समस्याओं का समाधान करेंगे। गलतफहमियों दूर करें। दोषारोपण से बचें। साथी के साथ रिश्ता संतोषजनक बनाने के लिए सुलह की कोशिश कर सकते हैं। कुत्तों को दूध रोटी खिलाएँ। घर मे रोशनी रखें।

शुभ रंग:- हरा, नीला

कुंभ (Aquarius)- वित्तीय स्थिरता, उत्सव के संकेत हैं। प्रियजनो पर खर्च कर सकते हैं। व्यापार, नौकरी मे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे । निवेश दीर्घकालीन सुरक्षा देंगे। प्रेम संबंध मे प्रेमपूर्ण बंधन, रोमांस और इंद्रिय सुख अनुभव करेंगे । आज शुक्र गृह अच्छा फल देंगे। सिंगल्स के लिए नए रोमीटिक रिश्ते की शुरुवात के संकेत हैं। अत्यधिक खर्च से बचें। गरीबों को चावलदान करें।

शुभ रंगः- गुलाबी, चमकीला सफेद

मीन (Pisces)- वित्तीय परेशानिया, अप्रत्याशित खर्च, निवेश मे नुकसान के संकेत हैं। आर्थिक हानि मानसिक चिंता का कारण बन सकती है। फिजूलखर्च
ना करें। बचे हुए संसाधनो सदुपयोग करें। प्यार संदर्भ में अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर योजना बनाएगे। धीरे-धीरे परंतु मजबूती से आगे बढ़ेंगे अकेले लोगों को नऐ ईमानदार साथी के मिलने का संकेत है। हरी मूंग दान करें। गणेशजी की पूजा करें।

शुभ रंग :- सफेद, तोता हरा

17 जनवरी आज का राशिफल

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट