खबर डिजिटल कटनी— जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरिया शुक्ल में कछरी भूमि से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को तहसीलदार के सहयोग से थाना उमरियापान में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।वहीं शुक्रवार देर शाम बरही तहसील के ग्राम ताली रूहानिया में औचक निरीक्षण के दौरान बिना ई-टीपी के रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया, जिसे पुलिस थाना बरही में खड़ा कराया गया है। दोनों मामलों में अवैध परिवहन के प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किए जाएंगे।उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में तहसीलदार ढीमरखेड़ा आकांक्षा चौरसिया, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे की सराहनीय भूमिका रही।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले की कार्रवाई,ताली रोहनिया मे अवैध रेत खनन करते दो वाहन जब्त
सम्बंधित ख़बरें


