भोपाल/खबर डिजिटल/ मशहूर ज्योतिषाचार्य अंकित अग्निहोत्री की करीब तीन महीने पुरानी भविष्यवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी यह भविष्यवाणी उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव और पंजाब की राजनीतिक स्थिति को लेकर है। अंकित अग्निहोत्री ने दोनों राज्यों के भविष्य के सियासी समीकरणों को लेकर बड़े दावे किए हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है।
यूपी में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार
अंकित अग्निहोत्री ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। उनके मुताबिक, इस बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं होंगे, बल्कि उन्हें केंद्र की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है और यह संभावना लगभग तय है।
पंजाब की राजनीति को लेकर भी किया दावा
वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अंकित अग्निहोत्री ने कहा है कि आगामी चुनाव में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा सत्ता में नहीं लौटेगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, पंजाब में इस बार किसी दूसरी पार्टी की सरकार बन सकती है। हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे में संभावित नई सरकार के नेतृत्व या पार्टी को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। अंकित अग्निहोत्री की इन भविष्यवाणियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, ये ज्योतिषीय अनुमान हैं और चुनाव के वास्तविक नतीजे मतदाताओं के फैसले तथा राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करेंगे।









