अशोकनगर की उम्‍मीदों को मिला नया आकार – केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया, युवाओं को मिलेगें रोजगार के अवसर

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

अशोकनगर की उम्‍मीदों को मिला नया आकार – केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया, युवाओं को मिलेगें रोजगार के अवसर

अशोकनगर की उम्‍मीदों को नया आकार मिला है। जिले के युवाओं को स्‍थानीय स्‍तर पर रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। आज का दिवस अशोकनगर के लिए स्‍वर्णिम दिवस है। बड़े शहरों के समकक्ष बी.पी.ओ. (कॉल सेंटर) उपक्रमों का शुभारंभ अशोकनगर में किया गया। यह बात केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को जिला मुख्‍यालय स्थित लॉ कॉलेज में स्‍थापित बीपीओ कॉल सेंटरों के उपक्रमों के शुभारंभ अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में व्‍यक्‍त की।

कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार का क्षेत्र की जनता के साथ दिल का संबंध रहा है। जनसेवा ही हमारा लक्ष्‍य है। ईश्‍वर ने जनसेवा का जो मौका दिया है, उसके माध्‍यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना तथा जन-जन का विकास करना, प्रगति एवं संरक्षण देना हमारा संकल्‍प है। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर के नौजवानों के साथ चर्चा कर ऐसा महसूस हुआ कि हम अंतर्राष्‍ट्रीय हाईवे डिजीटल को सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डिजीटल कॉल सेंटर अशोकनगर के बच्‍चों के लिए नई सौगात होगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कॉल सेंटर के संचालकों द्वारा बड़े शहरों की भांति अशोकनगर में रुचि लेकर कार्य किया गया है, उसके लिए कंपनियों के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कॉल सेंटर के लिए लॉ कॉलेज में भवन उपलब्‍ध कराने के लिए प्रदेश सरकार एवं उच्‍च शिक्षा मंत्री को धन्‍यवाद दिया। यह कॉल सेंटर 45 दिनों के अंदर तैयार किया गया है, जहां वर्तमान में 250 युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्‍ध कराया गया है।

Vi ने अशोकनगर में कॉल सेंटर के साथ परिचालन का किया विस्‍तार

इस अवसर पर वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अशोकनगर में एक नया कॉल सेंटर खोलने की घोषणा की, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। Vi के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री अभिजीत किशोर ने कहा, "अशोकनगर में हमारा नया 100-सीट कॉल सेंटर अब परिचालन में आ गया है। हम व्यापक प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल सार्थक रोजगार के माध्यम से व्यक्तियों को सशक्त बनाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

इसके साथ ही, दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Vi फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम "जादू गिन्नी का" का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को आवश्यक धन प्रबंधन कौशल से सशक्त बनाना है। वोडाफोन आइडिया की मुख्य विनियामक और कॉर्पोरेट मामलों की अधिकारी तथा वी फाउंडेशन की निदेशक सुश्री अंबिका खुराना ने कहा, "हम अशोकनगर में व्यक्तियों और परिवारों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने और वित्तीय साक्षरता एवं सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करके यहाँ के समुदाय के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए "जादू गिन्नी का" कार्यक्रम

Vi फाउंडेशन द्वारा अक्टूबर 2017 में शुरू किया गया "जादू गिन्नी का" कार्यक्रम वित्तीय ज्ञान की खाई को पाटने और वंचित समुदायों को सशक्त बनाने हेतु डिज़ाइन किया गया है। अशोकनगर जिले में यह कार्यक्रम दो मॉडलों – मास्टर ट्रेनर मॉडल और गली-गली गांव-गांव मोबाइल वैन-आधारित मॉडल – के माध्यम से संचालित किया जाएगा। ये मॉडल बजट, बचत, सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल लेन-देन पर वित्तीय साक्षरता सत्र प्रदान करेंगे। इस छह महीने के कार्यक्रम के तहत अशोकनगर, ईसागढ़, चंदेरी और मुंगावली ब्लॉकों को कवर किया जाएगा।

कॉल सेंटर का किया शुभारंभ एवं नियुक्ति पत्रों का वितरण

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने लॉ कॉलेज में स्‍थापित बीपीओ कॉल सेंटरों के उपक्रमों का शुभारंभ किया और प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। इस अवसर पर उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्‍दर सिंह परमार, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी, विधायक चंदेरी श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी, विधायक मुंगावली श्री बृजेंन्‍द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी, टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि, कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्‍या में गणमान्‍य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह