Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeभारतअलविदा अटलजी, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शाम 4 बजे अंतिम विदाई

अलविदा अटलजी, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शाम 4 बजे अंतिम विदाई

नई दिल्ली। देश के अत्यन्त लोकप्रिय नेता, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित और तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटलबिहारी वाजपेयी का गुरुवार 93 साल की उम्र में दु:खद निधन हो गया। उन्हें आज शाम 4 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी। पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर अटलजी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। स्मृति स्थल पर भी मौजूद रहेंगे मोदी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी घर पहुंचकर अटलजी को श्रद्धांजलि दी। उमा भारती, जावेद अख्तर, शबाना आजमी समेत कई दिग्गज अटलजी के घर पर मौजूद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर व कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को जीवित रखने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उनकी अस्थियां हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।’

* शुक्रवार सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड एवं सिकंदरा रोड आम लोगों के यातायात के लिए बंद रहेंगे। * यातायात पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अटलजी के घर पहुंचे।
* अटलजी के निधन के बाद देशभर में लोग दुखी। अटल निवास पर अटलजी के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़।
* सुबह आठ बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन।
* सुबह 9 बजे अटलजी के पार्थिव शरीर भाजपा दफ्तर ले जाया जाएगा।
* दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट तक जाएगी।
* राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के नजदीक 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
* यमुना के किनारे ही करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अटल बिहारी वाजपेयी का समाधि स्थल बनाया जाएगा

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट